अपनी पसंदीदा भाषा चुनें / Choose your preferred language

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का संदेश

सुलभता

पाठ का आकार 100%
पाठ रिक्ति Normal
प्रदर्शन विकल्प

सुलभता सहायता उपयोग नीति
सुलभता विवरण

यह वेबसाइट सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ बनाने हेतु डिज़ाइन की गई है।

मुख्य सामग्री पर जाएँ
एडब्ल्यूईआईएल एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड भारत सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम रक्षा मंत्रालय
English
  • मुखपृष्ठ
  • एडब्ल्यूईआईएल परिचय
    • हमारे बारे में
    • इकाइयाँ
  • उत्पाद
  • दस्तावेज़
    • सूचना पट्ट
    • डाउनलोड
    • हितधारक
    • मैनुअल
    • निविदाएँ
  • सुशासन
    • सूचना का अधिकार
    • आरटीआई अधिनियम
    • पीआईओ विवरण (संपर्क)
    • स्वप्रेरणा से प्रकटीकरण
    • आरटीआई 2005 नोडल अधिकारी
    • सतर्कता
    • एडब्ल्यूईआईएल में सतर्कता व्यवस्था
    • शिकायत दर्ज करें
    • शिकायत की स्थिति देखें
    • सरकारी पहल
  • संपर्क
    • अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी
    • आयोजन
    • करियर
    • संपर्क करें
  • दृष्टि चुनौतियाँ

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का संदेश

  • Home
  • अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का संदेश

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का संदेश (दिनांक 01.04.2025)

Chairman cum Managing Director, AWEIL

मेरे अतीव प्रिय कर्मठ कामगार साथियों, स्टाफ सदस्य तथा अधिकारीगण, एडवान्स्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड कानपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण करने पर मुझे अत्यंत प्रसन्नता तथा गर्व की अनुभूति है।

मैं पूरी एडब्लयूईआईएल टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ। मेरा मानना है कि संगठन की सफलता केवल व्यक्तिगत प्रयासों से संभव नहीं हो सकती है। इसके लिए सशक्त, समर्पित और संगठित टीम की आवश्यकता होती है। इस हेतु मैं संगठन में समस्त कार्मिकों एवं अधिकारियों के अभिनव विचारों, अद्वितीय अनुभवों तथा अविस्मरणीय योगदान को सर्वाधिक महत्व देते हुए एक ऐसा कार्य परिवेश निर्मित करने हेतु प्रयासरत रहूँगा, जहाँ नवाचार, पारदर्शिता तथा परस्पर सहयोग की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी तथा सफलता का श्रेय सभी को समान रुप से दिया जाएगा। अस्तु, एडब्लयूईआईएल के अधीन संचालित समस्त इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों का आह्वान है कि हम संगठन की प्राथमिकताओं को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का इष्टतम् निर्वहन करें।

उत्पाद की गुणवत्ता एवं लागत दोनों संगठन के लिए मूलमंत्र हैं। कम लागत पर उत्पाद की गुणवत्ता बेमिशाल होने पर वे ग्राहक की पहली पसंद बन जाते हैं। इसके साथ ही उत्पाद की समयबद्ध डिलीवरी, बिक्री उपरांत सेवाएँ, ग्राहक संतुष्टि, निर्यात हेतु बाजार की तलाश आदि प्रमुख चुनौतियाँ हैं, जिनके लिए समेकित एवं समर्पण भावना के साथ प्रयास करने की आवश्यकता है।

विगत एवं वर्तमान में वैश्विक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अब हमें परम्परागत हथियारों के स्थान पर अत्याधुनिक एवं मशीन आधारित हथियारों को अपने दम पर विकसित करने हेतु आर एंड डी को नए सिरे से आगे बढ़ाना होगा। जिन देशों ने नवीनतम हथियारों को विकसित करने में जितना अधिक अनुसंधान और विकास किया है, उन्हें नए हथियार विकसित करने में उतनी ही अधिक सफलता मिली है।

नवगठित डीपीएसयू के लिए वर्तमान दौर निःसंदेह अभूतपूर्व और चुनौतीपूर्ण है फिर भी मेरा मानना है कि चुनौतियाँ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। मनुष्य अपने साहस एवं संकल्प शक्ति से इनके विरुद्ध लड़ता और उन पर विजय पाता रहा है। चुनौतियों पर विजय हमें सदा विकास की ओर ले जाती है और हमारा संकल्प है कि इस विकास यात्रा में हम निष्ठा के साथ अपना सर्वोत्तम योगदान देंगे तथा संगठन को सफलता की उँचाइयों तक ले जाएँगे।

मुझे विश्वास है कि हम सभी मिलकर नए अवसरों का लाभ उठाएंगे, चुनौतियों का समाधान निकालेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे। मैं आप सभी से संवाद स्थापित करने तथा सबकी अपेक्षाओं को जानने-समझने के लिए तत्पर हूँ।

मैं आप सभी के सहयोग और समर्थन की आशा करता हूँ। आइए, हम सभी मिलकर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढाएँ। आप सभी की कर्तव्यनिष्ठा तथा समर्पण पर मुझे भरोसा है और इसी विश्वास के आधार पर हम समस्त विघ्न-बाधाओं को पार करते हुए आशाओं-अपेक्षाओं की कसौटियों खरे उतरेंगे, ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है।

श्रेष्ठ कार्य निष्पादन और सुनहरे भविष्य की मंगल कामनाओं सहित,


अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

एडब्ल्यूईआईएल देखें

  • हमारे बारे में
  • उत्पादन इकाइयाँ
  • उत्पाद
  • करियर
  • सूचना पट्ट
  • निविदाएँ
  • डाउनलोड
  • सूचना का अधिकार
  • सतर्कता
  • आयोजन

वेबसाइट और सरकारी लिंक

  • वेबसाइट नीति
  • उपयोग नीतियाँ
  • सुगम्यता
  • साइटमैप
  • सहायता
  • प्रतिक्रिया
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • संपर्क करें
  • रक्षा मंत्रालय
  • रक्षा उत्पादन विभाग

संपर्क विवरण

ओएफसी, कालपी रोड, कानपुर - 208009

मुख्यालय: 0512 - 297 9938

ओएफसी: 0512 - 221 5533

एसएएफ: 0512 - 229 5042 से 46

एफजीके: 0512 - 229 8311

cmd[at]aweil[dot]in

जीएसटीआईएन (सभी राज्य)

उत्तर प्रदेश09AAVCA6457D1Z8
मध्य प्रदेश23AAVCA6457D1ZI
पश्चिम बंगाल19AAVCA6457D1Z7
तमिलनाडु33AAVCA6457D1ZH

अद्यतन संस्करण: 1.4.103

अंतिम अद्यतन: 16 Oct 2026, 09:04:10 बजे

यह एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) की आधिकारिक वेबसाइट है, जो रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है।

© 2026 AWEIL. सर्वाधिकार सुरक्षित।